विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान भी दें शिक्षक : राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दें तथा उन्हें समाज के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित करें

Jan 5, 2025 - 19:04
 0  57
विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान भी दें शिक्षक : राजेश धर्माणी

टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा ने लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल के बच्चों को बांटे ईनाम

यंगवार्ता न्यूज़ - भोरंज    05-01-2025

नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दें तथा उन्हें समाज के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत विविधतताआंें से भरा देश है, लेकिन इन विविधतताओं के बावजूद हम एक हैं। देश की इस अदभुत एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए हमें जाति, धर्म, लिंग या किसी भी तरह के अन्य भेदभाव से हमेशा दूर रहना चाहिए। स्कूली समारोहों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमें देश के कई राज्यों एवं समुदायों की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं और कई सामाजिक विषयों पर भी बहुत ही प्रेरणादायक संदेश मिलते हैं। इन्हें आम जनजीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
 
समाज में महिलाओं के योगदान की चर्चा करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि महिला होना ही अपने आपमें एक महानता है। महिलाओं के बिना हम इस संसार की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इसलिए, हमें लड़का-लड़की में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
  
लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
 
इससे पहले, स्कूल के प्रबंध निदेशक केएस चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रधानाचार्य शिवानी चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक छात्र यशवर्द्धन ने मुख्य अतिथि को उनका स्कैच भी भेंट किया।
  
समारोह में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, एसडीएम शशिपाल शर्मा, डीएसपी लालमन शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, शिक्षक, पीटीए के पदाधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />