नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके), हमीरपुर द्वारा 25 जुलाई 2026 को गौतम कॉलेज, हमीरपुर में आयोजित "नशा मुक्त युवा भारत अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय (NSCBM Govt. College), हमीरपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

Jul 27, 2026 - 13:51
 0  3
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
यंगवार्ता न्यूज - हमीरपुर, 27 जुलाई, 2026 : 
नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके), हमीरपुर द्वारा 25 जुलाई 2026 को गौतम कॉलेज, हमीरपुर में आयोजित "नशा मुक्त युवा भारत अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय (NSCBM Govt. College), हमीरपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने लोक समूह नृत्य (Folk Group Dance) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्लैम पोएट्री (कविता पाठ) प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्रतिभागी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि "नशा मुक्त युवा भारत अभियान" का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करना है।
महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow