शरारती तत्व ने पांवटा साहिब के धौली राव पुल की लोकार्पण पट्टिका पर पोती कालिख , जनता में रोष

पांवटा साहिब विद्यानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबोया और डांडा के बीच बने धौली राव पुल की लोकार्पण पट्टिका पर शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई है। इस घटना से न केवल प्रशासन बल्कि सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dec 12, 2024 - 15:50
 0  42
शरारती तत्व ने पांवटा साहिब के धौली राव पुल की लोकार्पण पट्टिका पर पोती कालिख , जनता में रोष
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  12-12-2024

पांवटा साहिब विद्यानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबोया और डांडा के बीच बने धौली राव पुल की लोकार्पण पट्टिका पर शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई है। इस घटना से न केवल प्रशासन बल्कि सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 
यह पुल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लोकार्पित किया गया था, जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली थी , लेकिन हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई न होने से जनता में निराशा और रोष व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के चलते धौली राव पुल और आसपास की सड़कों को काफी नुकसान हुआ था। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्तमान सरकार ने इस स्थिति को नजरअंदाज किया और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग का बयान’ इस मामले पर लोक निर्माण विभाग शिलाई मंडल के अधिशासी अभियंता ने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। विभाग जल्द ही लोकार्पण पट्टिका से कालिख हटवाने का काम करेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow