शिमला के रिज पर मिनी मैराथन , स्वच्छ पर्यावरण के साथ दिया चिट्टा-मुक्त हिमाचल का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन रन फॉर क्लीन एनवायरनमेंट एंड चिट्टा-फ्री लाइफ का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा पर्यावरण , विज्ञान , प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया है

Jun 5, 2026 - 12:01
 0  3
शिमला के रिज पर मिनी मैराथन , स्वच्छ पर्यावरण के साथ दिया चिट्टा-मुक्त हिमाचल का संदेश

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-06-2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन रन फॉर क्लीन एनवायरनमेंट एंड चिट्टा-फ्री लाइफ का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा पर्यावरण , विज्ञान , प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया है। इस दौरान राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने कहा कि मिनी मैराथन का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशामुक्त समाज के साथ स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी स्वच्छ , हरित और चिट्टा-मुक्त हिमाचल प्रदेश का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग के साथ पर्यावरण विभाग को बधाई दी। 
राज्यपाल ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए सभी वर्ग के लोग निकालकर सामने आ रहे हैं। यह बेहतर समाज बनाने के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से स्वगणना में भी सम्मिलित होने के आग्रह किया। विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान (The Ridge) में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और इस धरती मां के संरक्षण के लिए सबसे पहले व्यक्तिगत रूप से प्रयास करने चाहिए। 
उन्होंने नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस के प्रयासों और युवाओं की भागीदारी को भी सराहा। सुबह हजारों की संख्या में रिच मैदान पर युवाओं और हर वर्ग के लोगों ने मैराथन में भाग लिया इस अवसर पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखा गया।  जहां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नशे को खत्म करने को लेकर भी लोग जागरूक नजर आए। यह आयोजन पर्यावरण , विज्ञान , प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग , राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हिमाचल प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को नशे (चिट्टा) से दूर रखने और चिट्टा को न , जिंदगी को हां का संदेश देने के लिए इसका आयोजन किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow