शिमला पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी को घने जंगल से कुछ घण्टों के बाद किया गिरफ्तार 

शिमला पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी को कुछ घण्टों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आधी रात के बाद घने जंगल में कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ा। कैदी की पहचान सुंदर सिंह पुत्र चेतराम निवासी जब्बल जिला शिमला के रूप में हुई

Nov 9, 2024 - 10:10
 0  65
शिमला पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी को घने जंगल से कुछ घण्टों के बाद किया गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-11-2024

शिमला पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कैदी को कुछ घण्टों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आधी रात के बाद घने जंगल में कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ा। कैदी की पहचान सुंदर सिंह पुत्र चेतराम निवासी जब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। वह चेक बाउंस के एक मामले में जेल में बंद था। 

पुलिस ने बीती रात करीब पौने दो बजे हीरानगर के पास चेली के जंगल से गिरफ्तार किया। घटना शुक्रवार दोपहर को उस समय पेश आई, जब कैदी को आईजीएमसी अस्पताल से उपचार के बाद वापिस कंडा जेल लाया जा रहा था। 

उसकी सुरक्षा में दो पुलिस कांस्टेबल तैनात थे। कैदी को सरकारी बस में आईजीएमसी से कंडा जेल ले जाया जा रहा था। इसी बीच उपनगर टूटू के पास हीरानगर पेट्रोल पंप के पास कैदी पुलिस को चकमा देते हुए बस से उतरकर फरार हो गया है।

फरार कैदी को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं हीरानगर के जंगल में उसकी तलाश की गई। पुलिस ने जिले के प्रवेशद्वारों पर भी नाकेबंदी कर दी थी। आधी रात के बाद चेली के जंगल में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कैदी को पुलिस हिरासत से भागने पर बालूगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow