शिमला में आज से फिर शुरू होगा विंटर कार्निवल,लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी में गुरुवार से एक बार फिर शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है. गुरुवार शाम मशहूर गायक डॉ. सतिंदर सरताज पहाड़ों का दिल लूटने के लिए खास तौर पर पहुंच रहे

Jan 2, 2025 - 14:25
 0  29
शिमला में आज से फिर शुरू होगा विंटर कार्निवल,लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-01-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी में गुरुवार से एक बार फिर शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है. गुरुवार शाम मशहूर गायक डॉ. सतिंदर सरताज पहाड़ों का दिल लूटने के लिए खास तौर पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले वे शिमला समर फेस्टिवल में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर लोगों का मन मोह चुके हैं। 

शिमला विंटर कार्निवाल में लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. लोग उन्हें सुनने के लिए खासे उत्साहित हैं। शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी और यह दो जनवरी तक चलना था. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया. इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जनवरी तक राजकीय शोक की घोषणा की। 

इसी के चलते शिमला विंटर कार्निवल को स्थगित कर दिया गया. अब एक बार फिर इस कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है और यह 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक चलेगा. शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी कार्निवाल में भाग लेने रिज पर पहुंचेंगे. इसके अलावा बाहरी राज्यों से आए हुए सैलानी भी यहां सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow