संवेदनहीन है कांग्रेस सरकार, आपदा में भी राजनीति का ढूंढ रही अवसर : राकेश जमवाल 

हिमाचल प्रदेश भयंकर आपदा की मार झेल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों हिमाचल का दौरा कर 1500 करोड़ की फौरी राहत देने का ऐलान किया है जिसका भाजपा आभार जता रही है और सुक्खू सरकार को भी आभार व्यक्त करने को कह रही

Sep 12, 2025 - 13:35
 0  5
संवेदनहीन है कांग्रेस सरकार, आपदा में भी राजनीति का ढूंढ रही अवसर : राकेश जमवाल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-09-2025

हिमाचल प्रदेश भयंकर आपदा की मार झेल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों हिमाचल का दौरा कर 1500 करोड़ की फौरी राहत देने का ऐलान किया है जिसका भाजपा आभार जता रही है और सुक्खू सरकार को भी आभार व्यक्त करने को कह रही है। 

भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को संवेदनहीन करार देते हुए आपदा में राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों से हिमाचल को आपदा के लिए मदद न मिलने पर सवाल खड़े किए हैं।

शिमला में पत्रकार वार्ता कर राकेश जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और भाजपा शासित राज्यों में हिमाचल को लगातार मदद मिल भी रही है लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों से हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली है। भाजपा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का दुख दर्द बांट रही है लेकिन सुक्खू सरकार के पास आपदा प्रभावितों से मिलने का तक समय नहीं है। 

प्रियंका गांधी जो शिमला में अपना घर बताती है उनको अभी तक हिमाचल के आपदा प्रभावितों से मिलने का समय तक नहीं मिल पाया है। अभिषेक मनू सिंघवी जिनको 34 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में वोट दिए वह कहां हैं। कांग्रेस सरकार मदद देने में भी पार्टी पूछ कर मदद की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow