सिरमौर के बाद नालागढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। सिरमौर के बाद नालागढ़ के भाटियां स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई

Jun 6, 2025 - 11:36
 0  100
सिरमौर के बाद नालागढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    06-06-2025

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। सिरमौर के बाद नालागढ़ के भाटियां स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला ने वायरल (सर्दी-जुकाम) होने पर नालागढ़ के निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना बीएमओ नालागढ़ को दी। 

वहीं बीएमओ ने महिला कर्मी को आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी नहीं लिए गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। कंपनी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी सर्दी-जुकाम होने पर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। 

बीएमओ नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए सरकार या विभाग से कोई गाइडलाइन नहीं है। 

आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई उनके निर्देशानुसार होगी। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />