सीएम सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा का किया शुभारंभ  

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आज रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूदरहे.उन्होंने ख़ुद रोबोट से होने वाली सर्जरी को देखा

Mar 11, 2026 - 15:20
 0  11
सीएम सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा का किया शुभारंभ  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ - शिमला     11-03-2026

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आज रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूदरहे.उन्होंने ख़ुद रोबोट से होने वाली सर्जरी को देखा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले इस तरह के इलाज सिर्फ़ निजी अस्पतालों में उपलब्ध होते थे। 

अब सरकारी अस्पतालों में भी इस तरह का इलाज होगा. स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीज़ों को 50 हज़ार रुपए और सामान्य वार्ड वाले मरीज़ों को इसके लिए 30 हज़ार रुपए चुकाने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर कार्ड में रोबोटिक सर्जरी मिले इसके लिए रिपोर्ट मंगाई गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है. आने वाले वक़्त में हमीरपुर में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी जाएगी. वहीं मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि LPG की कमी को लेकर केंद्र सरकार ने  चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि LPG आपूर्ति केंद्र सरकार के अधीन आती है और वे इसे देख रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में तीसरे मोर्चे को लेकर उठे सियासी हलचल पर भी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा से रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लंबे वक़्त से कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है। 

मुख्यमंत्री ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सिर्फ़ दोषारोपण के काम में लगी हुई है. भाजपा ने न तो आपदा के दौरान प्रदेश का साथ दिया और न ही रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की बहाली के लिए. भाजपा से पर सोशल मीडिया के ज़रिए राजनीति में लगी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow