सीएम सुक्खू ने हिमाचल के 50 होनहार छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के लिए किया रवाना  

हिमाचल प्रदेश के 50 होनहार छात्र-छात्राएं शुक्रवार को कंबोडिया और सिंगापुर की एक्सपोजर विजिट पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर विदेश के लिए रवाना किया

Feb 7, 2025 - 14:16
 0  20
सीएम सुक्खू ने हिमाचल के 50 होनहार छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के लिए किया रवाना  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-02-2025

हिमाचल प्रदेश के 50 होनहार छात्र-छात्राएं शुक्रवार को कंबोडिया और सिंगापुर की एक्सपोजर विजिट पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर विदेश के लिए रवाना किया। ये छात्र आज दिल्ली तक जाएंगे। वहां से कल विदेश के लिए उड़ान भरेंगे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू छात्रों के साथ सरकारी आवास ओक ओवर से पैदल सचिवालय पहुंचे। राज्य सरकार ने पहली बार 11वीं और 12वीं कक्षा के होनहार छात्रों को विदेश भेजा है। मेरिट वाले छात्र-छात्राएं 8 से 18 फरवरी तक भ्रमण पर रहेंगे और इन दोनों देशों के शिक्षण संस्थानों में जाएंगे। 

राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, डायरेक्टर हायर एजुकेशन अमरजीत सिंह भी इन बच्चों के साथ एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जिन बच्चों ने मेरिट हासिल की है, उनका चयन किया गया है। इससे बच्चों को सीखने के अवसर मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव किए है। पूर्व बीजेपी सरकार में हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 23वें स्थान पर पहुंच गए था। मगर हाल में आई असर की रिपोर्ट में हिमाचल पहले स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow