सोलन के गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का इंस्पायर मानक पुरस्कार' योजना 2025–26’ के लिए चयन

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों के वैज्ञानिक नवाचारों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर मानक पुरस्कार योजना 2025–26’ के लिए हुआ

Mar 15, 2026 - 19:34
 0  8
सोलन के गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का इंस्पायर मानक पुरस्कार' योजना 2025–26’ के लिए चयन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    15-03-2026

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों के वैज्ञानिक नवाचारों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर मानक पुरस्कार योजना 2025–26’ के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी उजागर करती है।

विद्यालय की कक्षा दसवीं की मेधावी छात्रा कनिका वर्मा तथा कक्षा आठवीं के प्रतिभाशाली छात्र नमन शर्मा ने अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना का परिचय देते हुए यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनके अभिनव वैज्ञानिक विचारों का राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित योजना के लिए चयनित होना विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

विद्यालय की प्रबंधन प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने दोनों विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और जिज्ञासा का परिणाम है। साथ ही यह उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और समर्पण का भी प्रतिफल है। 

शिक्षकों के सहयोग और प्रोत्साहन से ही विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विचारों को एक प्रभावशाली वैज्ञानिक नवाचार के रूप में प्रस्तुत किया है।विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। इससे प्रेरित होकर वे भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तथा विद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन परिवार अपने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व अनुभव करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow