लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

नाहन में आज लोक जनशक्ति पार्टी का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान एवं नाहन से लोजपा के विधायक रहे सदानंद चौहान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के योगदान को याद किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 

Nov 28, 2026 - 19:48
 0  5
लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 28 नवंबर :

नाहन में आज लोक जनशक्ति पार्टी का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान एवं नाहन से लोजपा के विधायक रहे सदानंद चौहान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के योगदान को याद किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 

मीडिया से बात करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की पार्टी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवा दिन प्रतिदिन नशे की गिरफ्त में आ रहा है और बेरोजगारी बढ़ रही है। जिसकी तरफ प्रदेश में किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में विशेष कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर हैं और पार्टी युवाओं के हितों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है।

 वही लोग जनशक्ति पार्टी के हिमाचल प्रभारी वीरेंद्र भदोरिया ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस देशभर में जिला और राज्य मुख्यालयों पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान के विचारों और उनके जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में नाहन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी हिमाचल में ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रही है और पार्टी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />