हरिद्वार में आयोजित किसान चिंतन शिविर में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने की भागीदारी

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर 16 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित किया गया है। शिविर में किसानों की ज्वलंत समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीतियों पर गहन चिंतन और चर्चा की जा रही

Jun 18, 2025 - 12:48
 0  10
हरिद्वार में आयोजित किसान चिंतन शिविर में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने की भागीदारी

सनी वर्मा - हरिद्वार    18-06-2025

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर 16 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित किया गया है। शिविर में किसानों की ज्वलंत समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीतियों पर गहन चिंतन और चर्चा की जा रही है।

शिविर में भाग लेने के लिए भाकियू टिकैत के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र परिहार, आगरा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, मथुरा जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह, आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव, मैनपुरी जिलाध्यक्ष राकेश यादव, राकेश चौधरी, रणवीर प्रधान, शहजपाल, राजवीर हबलदार, संजय, कृष्णकांत शर्मा व रणजीत सिंह यादव सहित अनेक किसान नेता उपस्थित रहे।

चिंतन शिविर का उद्देश्य किसानों की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों पर विचार करना और उनके समाधान हेतु एकजुट रणनीति बनाना है। शिविर में संगठन की नीतियों को मजबूत करने, आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तय करने और किसानों के अधिकारों के संरक्षण पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

भाकियू टिकैत का यह शिविर हर वर्ष की भांति इस बार भी किसानों की आवाज बुलंद करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर सावित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow