हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही कांग्रेस , राहुल गांधी वोट चोरी के नाम पर फैला रहे झूठ : विनय गुप्ता 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर वोट चोर अभियान के तहत जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विनय गुप्ता जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में वोट चोरी करके स्वयं सत्ता में आई है , क्योंकि इन्होंने महिलाओं , बेरोजगार युवाओं , किसानों और बागवानों सहित समाज के हर वर्ग के साथ ठगी करके स्वयं बोट चोरी करके सत्ता हासिल की है

Oct 7, 2025 - 19:25
 0  24
हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही कांग्रेस , राहुल गांधी वोट चोरी के नाम पर फैला रहे झूठ : विनय गुप्ता 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-10-2025
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर वोट चोर अभियान के तहत जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विनय गुप्ता जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में वोट चोरी करके स्वयं सत्ता में आई है , क्योंकि इन्होंने महिलाओं , बेरोजगार युवाओं , किसानों और बागवानों सहित समाज के हर वर्ग के साथ ठगी करके स्वयं बोट चोरी करके सत्ता हासिल की है और झूठी गारंटीयां देकर जनता के साथ धोखा किया है। 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय नेता  प्रियंका गांधी से लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री तथा अनेक कांग्रेसी नेताओं ने गले फाड़ फाड़ कर झूठे आश्वासन दिए जिसे दूसरे मायने में वोट चोरी कहा जा सकता है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने स्वयं एक वोट विधानसभा के लिए नादौन में डाला और दूसरा वोट शिमला नगर निगम के पार्षद के चुनाव के लिए डाला और इस बारे में मुख्यमंत्री कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पा रहे है। 
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि देश भर में कांग्रेस पार्टी को अब जनता ने नकार दिया है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आए दिन कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी अनाब शनाब बयान बाजी करते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषी ठहराते है जबकि चुनाव आयोग कई बार राहुल गांधी को स्पष्ट कर चुका है कि तथ्यों के साथ आरोप लगाए मगर राहुल गांधी हमेशा चुनाव आयोग से भी बचते नजर आते और कोई भी पुख्ता सबूत चुनाव आयोग के सामने नहीं रख पाए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow