हार के डर से चुनाव टाल रही कांग्रेस सरकार  : राकेश गर्ग

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को हार का डर सता रहा है और यही कारण है कि लगातार हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव को टालने की कोशिश प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है

Nov 29, 2025 - 18:19
 0  26
हार के डर से चुनाव टाल रही कांग्रेस सरकार  : राकेश गर्ग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   29-11-2025

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को हार का डर सता रहा है और यही कारण है कि लगातार हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव को टालने की कोशिश प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है।

नाहन मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि आए दिन सरकार चुनाव को हटाने का नया बहाना ढूंढती रहती है मगर हकीकत यह है कि जनता से किए गए वायदों को मौजूदा सरकार पूरा नहीं कर पाई है और यही कारण है कि सरकार को पहले से ही हार का आभास हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में जनता से किया कोई भी वायदा मौजूदा सरकार पूरा नहीं कर पाई है ऐसे में सरकार के प्रति जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव टालने के लिए डिजास्टर एक्ट का बहाना बनाया जा रहा है।

राकेश गर्ग ने यह भी कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के बयानों में भी लगातार विरोधाभास देखने को मिल रहा है और अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं राकेश गर्ग ने दावा किया कि आगामी नगर निकाय पंचायती राज चुनाव में भाजपा को जबर्दस्त बहुमत हिमाचल प्रदेश के अंदर मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow