हिमाचल  के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कुश्ती और भारोत्तोलन में जीते 15 पदक 

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती और भारोत्तोलन में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य ने दोनों खेलों में 15 पदक जीते। इनमें 14 कुश्ती और एक भारोत्तोलन में पदक शामिल

Apr 5, 2026 - 12:26
 0  7
हिमाचल  के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कुश्ती और भारोत्तोलन में जीते 15 पदक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-04-2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती और भारोत्तोलन में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य ने दोनों खेलों में 15 पदक जीते। इनमें 14 कुश्ती और एक भारोत्तोलन में पदक शामिल है। 

टीम के साथ नोडल अधिकारी के रूप में गए कोच मनोज ठाकुर ने बताया कि 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने कुश्ती, भारोत्तोलन, स्विमिंग और एथलेटिक्स में भाग लिया। उन्होंने बताया कि कुश्ती में हिमाचल ने पूरे देश में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि भारोत्तोलन में भी एक पदक जीता।

हालांकि स्विमिंग और एथलेटिक्स में टीम को पदक नहीं मिल सका। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 15 कुश्ती, 3 भारोत्तोलन, 1 स्विमिंग और 2 एथलेटिक्स के खिलाड़ी शामिल थे। 

टीम के साथ सीडीएम अनुराग वर्मा, कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया और भारोत्तोलन कोच आकाश भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कुश्ती में सुमित ठाकुर (86 किग्रा), पीयूष (87 किग्रा), नवीश (97 किग्रा) और महिला वर्ग में प्रियंका चौधरी (62 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

मोहित कुमार (97 किग्रा), अरफान खान (77 किग्रा) और महिला वर्ग में मुस्कान (76 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। अब्दुल खान (57 किग्रा), अंकुश कुमार (74 किग्रा), शब्बीर खान (86 किग्रा), हरपाल सिंह (125 किग्रा), अक्षय कुमार (67 किग्रा), टेक चंद (87 किग्रा) और साहिल (97 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा चंबा के खेमराज ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow