हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल डीजल का स्टॉक, सीएम बोले-आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें

मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट का असर आने वाले दिनों में गहरा सकता है। एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल संकट भी पैदा होने लगा है। हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस तो नहीं रही

Mar 28, 2026 - 19:55
 0  51
हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल डीजल का स्टॉक, सीएम बोले-आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2026

मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट का असर आने वाले दिनों में गहरा सकता है। एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल संकट भी पैदा होने लगा है। हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस तो नहीं रही है, लेकिन कमर्शियल गैस नहीं मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में भी फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। 

हिमाचल के पास 15 दिन का ही पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है। ऐसे में आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत हो सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस पर नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना कि प्रदेश में फिलहाल अभी एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल डीजल भी है। हिमाचल में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक 15 दिन का पड़ा हुआ है। 

आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा। मुख्य सचिव को नजर बनाने को कहा गया है और हर रोज मुख्य सचिव उसका रिव्यू भी कर रहे हैं। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में इस तरह का कोई संकट नहीं है लेकिन कमर्शियल गैस को लेकर शिकायत आ रही है कि कई जगह कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं इस पर भी नजर बनाए हुए हैं। 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा हिमकेयर की जांच सीटिंग जज से करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटालों की जांच सिटिंग जज से नहीं होती बल्कि सरकार की एजेंसी ही इसकी जांच करती है। और देहरा विधानसभा में ही विकास करवाने के आरोपो पर  मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संतुलित विकास हो रहा है। भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता, तो इस तरह के वह आरोप लगा रहे हैं। भाजपा बिना तथ्य केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow