हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, बर्फबारी के एक सप्ताह बाद भी कुल्लू व लाहाैल के कई इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा

Mar 7, 2025 - 13:31
 0  44
हिमाचल प्रदेश  के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-03-2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, बर्फबारी के एक सप्ताह बाद भी कुल्लू व लाहाैल के कई इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग के अधीन अभी करीब 153 संपर्क सड़कें बंद हैं, 164 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। 

अटल टनल नॉर्थ और साउथ पोर्टल के साथ सिस्सू और गोंदला क्षेत्र में बर्फ की ऊंची दीवारें खड़ी होने से सड़क फिलहाल वनवे ही खोली गई है।  बीआरओ 94 आरसीसी ने कड़ी मेहनत के बाद तांदी-उदयपुर सड़क को भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा सहित कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

10 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 11 से 13 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow