हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार : अनिरुद्ध सिंह
केंद्र सरकार की आर्थिक मदद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक तरफ भाजपा जहां केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को पूर्ण सहयोग मिलने की बात कर रहे

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 28-02-2025
केंद्र सरकार की आर्थिक मदद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक तरफ भाजपा जहां केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को पूर्ण सहयोग मिलने की बात कर रहे हैं। वहीं पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह में पलटवार किया है और केंद्र सरकार अपार हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।
अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा नेता को कहा कि यदि उन्हें हिमाचल की इतनी ही चिंता है तो वह उनके साथ दिल्ली चले और केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक मदद दिलाने का काम करें । उन्होंने भाजपा सरकार के वित्तीय को प्रबंधन की वजह से हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट खड़ा हुआ है।
पूर्व की सरकार 75000 करोड़ से ज्यादा का कर छोड़कर गई थी और 11000 करोड़ के करीब कर्मचारियों की दमदारियां नहीं देखे गए थे। जिसके चलते आज हिमाचल सरकार को पूर्व सरकार द्वारा लिए गए कर चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है । भाजपा के समय प्रदेश को 10249 करोड़ की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट मिलती थी।
वित्त वर्ष में 3297 करोड़ तक सीमित किया गया। यह दर्शाता की केंद्र की मोदी सरकार किस तरह से हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है जबकि पड़ोस में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है वहां पर कोई कट नही लगाया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के विदेश दौरे को लेकर उठे सवालों पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभी हाल ही में विदेश दौरे से वापस लौटे हैं और विपक्ष की कुछ नेता उनके विदेश दौरे को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं कि वह सरकारी खर्च पर विदेश घूमने गए थे जो की दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री अपने खर्चे पर परिवार साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश दौरे पर गए थे। क्या कोई अपने खर्चे पर विदेश घूमने नहीं जा रहे थे उन्होंने अपने परिवार को अपने निजी घर से विदेश लेकर गए थे। वहीं उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से सवाल करते हुए कहा कि वह दौरे पर जर्मनी जा रहे हैं तो क्या वे अपने खर्चे पर जा रहे हैं इसके बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।
What's Your Reaction?






