नगर निगम शिमला का बजट, मेयर सुरेंद्र चौहान ने पेश किया 188.35 करोड़ का बजट
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने वीरवार को आगामी वितीय वर्ष 2025- 26 के लिए लिए अपना आम बजट पेश किया है। यह उनके कार्यकाल का दूसरा बजट

भवनों में चल रहे दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क
विपक्षी पार्षदों ने बजट को बताया पूर्व बजट की कॉपी बोले शहर। के लिए कोई नई योजना नहीं
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 28-02-2025
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने वीरवार को आगामी वितीय वर्ष 2025- 26 के लिए लिए अपना आम बजट पेश किया है। यह उनके कार्यकाल का दूसरा बजट है। महापौर ने इस वितीय वर्ष के लिए शिमला शहर के विकास कार्य के लिए 188.35 करोड़ का बजट पेश किया है जो बीते वितीय वर्ष 2024-25 के मुकाबले करीब 59 करोड़ कम है।
बीते वर्ष महापौर ने 247.25 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था। मेयर ने इस बजट में 500 करोड़ से बहुउद्देश्यीय मॉल, संजौली में 15 करोड़ की लागत से तहबाजारियों के लिए वेंडिंग जॉन,बजट में शहर में हजारों रिहायशी भवनो में चल रहे दुकानों ढाबों से व्यावसायिक शुल्क लेने की घोषणा हुई है। इसके अलावा
नशे के खिलाफ शहर में अभियान चलाया जाएगा।
बजट में आपदा के लिए शहर में अर्ली वार्निंग सेंटर बनाने की घोषणा की गई है। शिमला में विभिन्न साइकिल ट्रैक, रिवोली के पास वेस्ट वंडर जॉन बनाने , नगर निगम अपना गेस्ट हाऊस, शहर में 1000 नई लाइट बनाने व 5000 नए वृक्ष लगाने इत्यादि की प्राथमिकताएं रखी है। महापौर ने प्रस्तावित बजट में किसी नए टैक्स का ज़िक्र नही किया है।
हालांकि पहले से तय नियमों के अनुसार प्रोपर्टी व कूड़ा इत्यादि के बिलों में बढ़ोतरी हो सकती है। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि 188.35करोड़ का बजट है। इसके अलावा सेंटर और स्टेट की 32 करोड़ की ग्रांट आयेगी।
शहर के लोगों को अच्छी सुविधा देने के प्रयास के साथ आमदनी को बढ़ाया जा सके इसका प्रयास रहा हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा किए बजट को लेकर उठाए जा रहे सवालों को राजनीति बताया। वहीं भाजपा पार्षदों ने इस बजट को पिछले वर्ष की बजट की कॉपी बताया है। रुलदुभट्टा से पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है।
पिछले बजट को दोहराते हुए लोकलुभावन तरीके से पेश कर शिमला के लोगों से छलावा किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बनाया रखने वाले कर्मियों के लिए कोई नई घोषणा नहीं हैं उन्होंने कहा कि जून तक शिमला वासियों को 24 घंटे पानी देने की बात कही थी लेकिन इसका कोई जिक्र नहीं हैं।
What's Your Reaction?






