हिमाचल में मानसून के बाद शुष्क हुआ मौसम ,22 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना 

हिमाचल प्रदेश से 2 अक्टूबर को मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम शुभक चल रहा है। जिससे जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सुबह शाम की ठंड से सर्दी का एहसास भी होने लगा

Oct 18, 2024 - 20:23
 0  41
हिमाचल में मानसून के बाद शुष्क हुआ मौसम ,22 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     18-10-2024

हिमाचल प्रदेश से 2 अक्टूबर को मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम शुभक चल रहा है। जिससे जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं सुबह शाम की ठंड से सर्दी का एहसास भी होने लगा है।प्रदेश में एक सप्ताह से बारिश ने होने से मौसम शुष्क बना हुआ है,लेकिन गत 24 घण्टों के दौरान  प्रदेश के एक दो स्थानों पर  हल्की बारिश दर्ज की गई है।

आने वाले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पोस्ट मानसून के चलते इक्का-दुक्का स्थान पर ही 22 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना हालांकि 22 अक्टूबर के लिए किसी भी तरह की मौसम विज्ञान केंद्र ने कोई चेतावनी जारी नही की है,राजधानी शिमला ने आज भी मौसम साफ रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश से 2 अक्टूबर को मॉनसून की विदाई के बाद मौसम साफ बना हुआ है।हालांकि पिछले कल कुछ एक क्षेत्रो में हल्की बारिश दर्ज की गई है। आने वाले चार दिन तक मौसम प्रदेश भर में साफ बना रहेगा और 22 तारीख को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन विभाग द्वारा इसको लेकर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

लगातार प्रदेश में साफ मौसम रहने की वजह से तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।मंडी में तापमान बढ़ा है29 डिग्री अधिकतम तापमान है वहीं ऊना में भी 34 डिग्री तापमान चल रहा है।शिमला में 22डिग्री तक तापमान चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 12डिग्री बना हुआ है। इस समय प्रदेश में पोस्ट मानसून चला हुआ है।विभाग के अनुसार सर्द ऋतु जनवरी माह से फरवरी माह के अंत तक चलती है।फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow