होटल कारोबारियों राहत :हिमाचल में 20 से 70 फीसदी हुआ व्यावसायिक सिलिंडर का कोटा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत दी है। पर्यटन कारोबार को देखते हुए अब प्रदेश भर के होटलों, ढाबों व रेस्तरां समेत उद्योगों के कोटा खपत को 70 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह कुल उपयोग का कोटा 20 फीसदी था
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 29-03-2026
हिमाचल प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत दी है। पर्यटन कारोबार को देखते हुए अब प्रदेश भर के होटलों, ढाबों व रेस्तरां समेत उद्योगों के कोटा खपत को 70 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह कुल उपयोग का कोटा 20 फीसदी था।
इसके लिए प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति निगम के अंडर सेकेट्री ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद अब बद्दी के गैस सिलिंडर प्लांटों में भी व्यावसायिक सिलिंडर की रिफिलिंग बढ़ा दी है। रविवार से प्रदेशभर में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बढ़ जाएगी और आसानी से सिलिंडर मिल सकेंगे।
साथ ही सरकार ने इसमें कई नए उद्योग भी जोड़ दिए हैं, जिन्हें पहले सिलिंडर नहीं दिए जा रहे थे, मगर अब सिलिंडर आवंटित किए जाएंगे। साथ ही सरकार ने इसमें सरकार ने अब अलग-अलग संस्थानों के कोटे में भी बदलाव कर दिया है। जिसमें सबसे अधिक राहत होटलों व ढाबों को दी है। इसमें जहां होटलों, ढाबों आदि को सिलिंडर देने का कोटा 7 फीसदी बढ़ा दिया है, वहीं स्कूलों व अस्पताल के कोटे को 4 फीसदी तक कम कर दिया है।
इसके अलावा अन्य कोटे भी एक-एक फीसदी कम कर दिए हैं। कई नए उद्योगों को जोड़ने से भी अब उद्योगों को आसानी से सिलिंडर मिल सकेंगे। हालांकि अधिसूचना में यह भी साफ किया गया है कि उपभोक्ताओं किसी न किसी गैस कंपनी में पंजीकृत होना चाहिए, तभी उसे सिलिंडर दिए जाएंगे।
सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन 6000 व्यावसायिक सिलिंडरों की जरूरत रहती है। जहां पहले 20 फीसदी कोटे से मात्र 1200 सिलिंडर ही मिल पा रहे थे, अब यह 4000 ये अधिक कर दिए हैं।
What's Your Reaction?




