पंचायतों के पुनर्सीमांकन की आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि पूरी,दो मार्च को होगी पंचायतों की फाइनल डीलिमिटेशन 

पंचायतों की फाइनल डिलिमिटेशन दो मार्च को कर दी जाएगी। पंचातयों के प्रस्ताव के बाद 27 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 27 फरवरी को पूरी हो गई है। इसके बाद अब दो मार्च को पंचायतों की फाइनल डीलिमिटेशन की जाएगी

Feb 28, 2026 - 16:33
Feb 28, 2026 - 16:34
 0  5
पंचायतों के पुनर्सीमांकन की आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि पूरी,दो मार्च को होगी पंचायतों की फाइनल डीलिमिटेशन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-02-2026

पंचायतों की फाइनल डिलिमिटेशन दो मार्च को कर दी जाएगी। पंचातयों के प्रस्ताव के बाद 27 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 27 फरवरी को पूरी हो गई है। इसके बाद अब दो मार्च को पंचायतों की फाइनल डीलिमिटेशन की जाएगी। 

दो मार्च को अंतिम प्रकाशन के बाद 10 दिनों का अपील का समय दिया जाएगा, जो 11 मार्च तक रहेगा। अपीलों की सुनवाई मंडलीय आयुक्त द्वारा सात दिनों के भीतर की जाएगी और उनके निर्णय के अनुसार 20 मार्च तक संशोधित अंतिम प्रकाशन जारी करना होगा। प्रदेश सरकार ने डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी करने के आदेश जारी किए है। 

पंचायतीराज विभाग ने सभी जिलों के डीसी को इस संदर्भ में पत्र जारी किया है। इसके बाद आठ सप्ताह के भीतर यानी 31 मई तक चुनाव कराना अनिवार्य होगा। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि ब्लॉकों के पुनर्गठन और नई ग्राम पंचायतों के गठन से संबंधित लंबित डिलिमिटेशन कार्य भी 20 मार्च तक पूरे किए जाएं। 

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयमें में प्रक्रिया पूर्ण कर इसकी सूचना विभाग को दें। सभी जिलों के डीसी को अब जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत (जहां पहले नहीं हुई) के वार्ड का डिलिमिटेशन इस शेड्यूल के हिसाब से करना होगा। यदि कहीं नई पंचायतें बननी हैं, तो उनका गठन 20 मार्च से पहले करना होगा। निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम आरक्षण 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow