प्रदेश में ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा,सीमेंट के दाम में सीधे 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश में ईंट के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सरिये के दाम में करीब 20 दिन में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए

Apr 7, 2026 - 12:24
Apr 7, 2026 - 12:28
 0  2
प्रदेश में ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा,सीमेंट के दाम में सीधे 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  बिलासपुर    07-04-2026

हिमाचल प्रदेश में ईंट के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सरिये के दाम में करीब 20 दिन में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सोमवार से लागू हुए सीमेंट के नए रेट के बाद घर बनाना और महंगा हो गया है। कुछ दिन पहले ही प्रदेश में ईंट की कीमतों में भी 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 

बिलासपुर में एसीसी सीमेंट के विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि दाम बढ़ने के बाद अब एसीसी सुरक्षा सीमेंट 395 रुपये से बढ़कर 410 रुपये प्रति बैग हो गया है। एसीसी गोल्ड सीमेंट 435 से 450 रुपये, जंग रोधक सीमेंट 380 से बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग हो गया है। अंबुजा सीमेंट के विक्रेता रोहित ने बताया कि 400 रुपये प्रति बैग बिकने वाला सीमेंट अब 415 रुपये में मिलेगा।

बांगड़ सीमेंट की कीमत 385 से 400 रुपये हो गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता राकेश के अनुसार 390 रुपये में मिलने वाला सीमेंट अब 405 रुपये प्रति बैग हो गया है। हमीरपुर में पहले सरिये के 12 एमएम के दाम 6100 रुपये थे, अब बढ़कर 6500 से लेकर 6600 रुपये हो गए हैं।

एसीसी और अंबुजा सीमेंट का एक बैग 400 की जगह 415 का हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट 380 रुपये से बढ़कर 400 रुपये तक हो गया है। चंबा में अंबुजा के प्रति बैग 410 से बढ़कर 425, अंबुजा प्लस के 450 से बढ़कर 465 और एसीसी सीमेंट के 405 से बढ़कर 420 रुपये दाम हो गए हैं।
वहीं सरिया के दामों में टाटा प्रति क्विंटल 6800 से बढ़कर 7000, जिंदल के दाम 6400 से बढ़कर 6600 और कामधेनु सरिये के दाम 6500 से बढ़कर 6700 रुपये हो गए हैं।

निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन लागत में इजाफा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और कोयले की बढ़ती कीमतें माने जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow