प्रशासनिक स्तर पर बिलासपुर में पहली बार नेशनल लेवल की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी 

प्रशासनिक स्तर पर बिलासपुर में पहली बार नेशनल लेवल की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाए जाने की तैयारी चल रही है। यह आयोजन मार्च महीने में करवाया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन विभाग को फंडिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया

Jan 2, 2025 - 14:34
Jan 2, 2025 - 14:50
 0  58
प्रशासनिक स्तर पर बिलासपुर में पहली बार नेशनल लेवल की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     02-01-2025

प्रशासनिक स्तर पर बिलासपुर में पहली बार नेशनल लेवल की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाए जाने की तैयारी चल रही है। यह आयोजन मार्च महीने में करवाया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन विभाग को फंडिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उस ओर से अप्रूवल मिलने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

इस आयोजन में मानव परिंदे बंदलाधार से बिलासपुर के लुहणू मैदान के लिए उड़ान भरते नजर आएंगे और लोगों को पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने का अवसर मिलेगा। बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब प्रशासनिक स्तर पर पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग से आवश्यक फंड की मांग की है। जिला प्रशासन के अधिकारी इस आयोजन के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं और जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता मार्च महीने में आयोजित हो सकती है। 

इस प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो बिलासपुर के लिए एक बड़ा उत्सव साबित होगा।बिलासपुर की बंदलाधार पर पैराग्लाइडिंग साइट चिन्हित की गई है, जिसे उपायुक्त ने परमानेंट साइट के रूप में अधिकृत करवाया है। इस साइट से पायलट बिलासपुर के लुहणू मैदान के लिए उड़ान भरते हैं। 

खास बात यह है कि अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही कई ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित हो चुके हैं, मगर यह पहला अवसर है, जब प्रशासन की ओर से पैराग्लाइडिंग की नेशनल स्पर्धा का आयोजन करवाया जाएगा। यहां यह भी बता दें कि बिलासपुर पैराग्लाइडिंग की एक्सक्लूसिव एक्रोबैटिक साइट है। मानव परिंदे उड़ान भरने के बाद सीधे गोबिंदसागर झील में उतरते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />