भारत बन रहा वैश्विक आर्थिक शक्ति, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां : डॉ. बिंदल 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के आर्थिक मानचित्र पर एक उभरती महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान दर्ज करवा रहा

Aug 7, 2025 - 13:50
Aug 7, 2025 - 14:08
 0  21
भारत बन रहा वैश्विक आर्थिक शक्ति, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां : डॉ. बिंदल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर सशक्त कदम उठा रही मोदी सरकार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   07-08-2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के आर्थिक मानचित्र पर एक उभरती महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान दर्ज करवा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और अन्य वैश्विक संस्थाएं भारत की विकास दर को लेकर जिस प्रकार के अनुमान प्रस्तुत कर रही हैं, वे यह सिद्ध करते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि IMF की जुलाई 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की विकास दर का अनुमान 6.4% तक बढ़ा दिया गया है, जो विश्व की प्रमुख और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ है। यह न केवल प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह देश के नागरिकों के परिश्रम और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों का भी फल है।

IMF के अनुसार भारत 2027-28 तक 5.2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनकर अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा। इस दौरान भारत की वैश्विक GDP में हिस्सेदारी 4 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। मोदी सरकार की नीतिगत स्थिरता, प्रगतिशील दृष्टिकोण और बुनियादी ढांचे में किए गए निवेश का परिणाम है कि भारत वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन चुका है।

देश ने पहली बार एक साल में 1 बिलियन टन कोयले का उत्पादन कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जो हमारी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर है। इसके साथ ही निर्माण क्षेत्र में 17 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

स्मार्टफोन निर्माण और निर्यात में भी भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और अमेरिका को सर्वाधिक स्मार्टफोन निर्यात करने वाला देश बन गया है। यह 'मेक इन इंडिया' की सफलता की सशक्त मिसाल है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि वर्ष 2017-18 से अब तक भारत में 17 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जिससे युवाओं की बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज हुई है। महिला श्रम भागीदारी दर भी 40 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी सफलता है।

देश में डिजिटल क्रांति ने आमजन के जीवन को बदल दिया है। पिछले 6 वर्षों में ₹12,000 लाख करोड़ से अधिक मूल्य के 65 करोड़ डिजिटल लेन-देन दर्ज किए गए हैं। यह दर्शाता है कि कैसे ग्रामीण और शहरी भारत एक साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने बताया कि मोदी सरकार के प्रयासों से बहुआयामी गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट आई है। 2014 में जहां 29 प्रतिशत जनसंख्या बहुआयामी गरीबी में थी, अब वह घटकर 11 प्रतिशत रह गई है। इसका श्रेय गरीबों के सशक्तिकरण, जन-कल्याण योजनाओं और पारदर्शी प्रशासन को जाता है।

भारत के दवा निर्यात में 9.3 अरब डॉलर तक की वृद्धि हुई है, जिससे देश वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है। साथ ही जन औषधि योजना ने नागरिकों को 11 वर्षों में ₹38,000 करोड़ से अधिक की बचत करवाई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिली है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब तक 15.45 लाख घरों ने सौर ऊर्जा को अपनाया है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भारत तेजी से अग्रसर है। गुजरात इस योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहर अब भारत की आर्थिक वृद्धि के नए केंद्र बनते जा रहे हैं। यहां नए स्टार्टअप्स, MSMEs और उद्यमिता के अवसरों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जो देश की समावेशी विकास नीति का प्रमाण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow