शिमला में दृष्टिहीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर संगठन के सदस्यों ने प्रदेश सचिवालय के बाहर दिया धरना-प्रदर्शन 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दृष्टिहीन संघ का आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया है। अपनी मांगों को लेकर संगठन के सदस्यों ने प्रदेश सचिवालय के बाहर शर्टलेस होकर धरना-प्रदर्शन किया और चक्का जाम भी किया

Apr 21, 2026 - 16:01
Apr 21, 2026 - 16:22
 0  17
शिमला में दृष्टिहीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर संगठन के सदस्यों ने प्रदेश सचिवालय के बाहर दिया धरना-प्रदर्शन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-04-2026

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दृष्टिहीन संघ का आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया है। अपनी मांगों को लेकर संगठन के सदस्यों ने प्रदेश सचिवालय के बाहर शर्टलेस होकर धरना-प्रदर्शन किया और चक्का जाम भी किया। पिछले 918 दिनों से लगातार जारी इस आंदोलन को लेकर अब संगठन ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

संगठन का कहना है कि वे पिछले 918 दिनों से बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं और यह उनका 30वां चक्का जाम है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। दृष्टिहीन संगठन के सदस्य राजेश ठाकुर ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा कि वे संविधान के तहत मिले अधिकारों की ही मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार बातचीत तक के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री के साथ लिखित में बैठक का आश्वासन नहीं मिलता है, तो वे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का घेराव करेंगे। इतना ही नहीं, आंदोलन को और तेज करते हुए प्रदेश से दिव्यांग सदस्य शिमला पहुंचेंगे। 

उन्होंने कहा कि वे नग्न प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे और आत्मदाह जैसे कठोर कदम से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह अन्य विभागों में भर्तियां हो रही हैं, उसी तरह दिव्यांग मित्रों की भी भर्ती की जाए।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow