हृदय विदारक : लेह में भारतीय सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान , लेफ्टिनेंट कर्नल सहित सेना दो अधिकारी शहीद

बुधवार को गलवान के चारबाग इलाके में सेना के एक चलते हुए वाहन पर एक विशाल चट्टान गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह बलिदान हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो अन्य सैनिक भी घायल

Jul 31, 2025 - 11:53
Jul 31, 2025 - 11:55
 0  113
हृदय विदारक : लेह में भारतीय सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान , लेफ्टिनेंट कर्नल सहित सेना दो अधिकारी शहीद

न्यूज़ एजेंसी - लेह    31-07-2025

बुधवार को गलवान के चारबाग इलाके में सेना के एक चलते हुए वाहन पर एक विशाल चट्टान गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह बलिदान हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो अन्य सैनिक भी घायल हो गए हैं।

घटना उस समय हुई जब सुबह करीब 11:30 बजे सेना का एक काफिला दुरबुक और चोंगटास के बीच खड़ी ढलानों और नाजुक भूभाग वाले संकरे रास्ते से गुजर रहा था। यह काफिला 60 आर्मर्ड रेजिमेंट के नियमित उच्च-ऊंचाई प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा था।

पत्थर सीधे काफिले के एक वाहन से टकराया, जिससे वाहन में सवार सैनिकों को गंभीर चोटें आईं। साथी सैनिकों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को हवाई मार्ग से निकाला गया।

घायलों को लेह के जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। दो अन्य घायल सैनिकों का भी वहीं इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सेना प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बलिदानियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />