पीएम मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित ‘शांति शिखर रिट्रीट सेंटर एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का किया लोकार्पण  

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित ‘शांति शिखर रिट्रीट सेंटर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया

Nov 1, 2025 - 13:07
Nov 1, 2025 - 13:58
 0  25
पीएम मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित ‘शांति शिखर रिट्रीट सेंटर एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का किया लोकार्पण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - रायपुर   01-11-2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित ‘शांति शिखर रिट्रीट सेंटर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया। 

राज्यपाल रमेन डेका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती, अतिरिक्त महासचिव डॉ. राजयोगी बीके मृत्युंजय और रायपुर क्षेत्र की संचालिका बीके सविता सहित कई वरिष्ठ संत उपस्थित थे। 

प्रधानमंत्री ने आध्यात्मिकता को समाज परिवर्तन का माध्यम बताते हुए कहा कि भारत की परंपरा में ‘शांति’ केवल एक विचार नहीं बल्कि जीवन का संस्कार है।
सात वर्षों के अथक प्रयासों से तैयार यह भव्य रिट्रीट सेंटर जोधपुर के गुलाबी पत्थरों से बना है, जो ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा इस शैली में निर्मित विश्व की पहली इमारत है। 

‘प्रेस टेंसाइल बीम’ तकनीक से बने इस भवन को 150 से अधिक ट्रकों में लाए गए पिंक स्टोन से तैयार किया गया है। लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह पांच मंजिला भवन 105 फीट ऊंचा, 150 फीट चौड़ा और 225 फीट लंबा है। राजस्थानी स्थापत्य शैली में निर्मित इस केंद्र में 2000 लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, मेडिटेशन रूम, अतिथि गृह, डायनिंग हॉल और वीडियो थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow