राज्य कराटे चैंपियनशिप में तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी ने मारी बाज़ी,11 पदक जीतकर रोशन किया जिले का नाम 

बैजनाथ के महाराजा पैलेस में संपन्न हुई  राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन (KAHP) कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया

Jun 5, 2025 - 17:26
Jun 5, 2025 - 17:27
 0  33
राज्य कराटे चैंपियनशिप में तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी ने मारी बाज़ी,11 पदक जीतकर रोशन किया जिले का नाम 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     05-06-2025

बैजनाथ के महाराजा पैलेस में संपन्न हुई  राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन (KAHP) कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता 'तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी' से  खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल *11पदक* जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनमें 5 स्वर्ण,  2 रजत, और  4 कांस्य पदक शामिल हैं।

चारवी 7 वर्ष - 20 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग    स्वर्ण     पदक 
काता मे कांस्य पदक ,
आनवी 9 वर्ष -35 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग कांस्य पदक 
काता में रजत पदक,

सानवी 11 वर्ष -30 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग    स्वर्ण     पदक 
काता मे कांस्य पदक ,

प्रकृति 11 वर्ष - 45 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग    स्वर्ण     पदक
काता मे कांस्य पदक 

12 वर्ष (सब-जूनियर)    जयराज गणपति     मंडवाल-    स्वर्ण    -60 कि०ग्रा,
12 वर्ष (सब-जूनियर)    शाश्वत सिंह    -    रजत    -50 कि०ग्रा०
नवनप्रीत कौर15 वर्ष -47 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग    स्वर्ण     पदक 

16 वर्ष (जूनियर)    आरव वर्मा    -    स्वर्ण    -76 कि ०ग्रा

इस अवसर पर स्कूल निदेशक ललित शर्मा,  निदेशक एकेडमिक अंजू अरोड़ा प्रिंसिपल ममता सैनी ने सभी खिलाड़ियों सराहना की और उनके अथक परिश्रम की प्रशंसा की। स्वर्ण पदक विजेताओं को 11 से 14 जून तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग और समर्थन से यह सफलता संभव हो सकी। साथ ही टीम कोच सेनसाई ज्ञान सिंह तोमर व टीम मैनेजर अंजू चौहान  को बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow