स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार व अस्पतालों की अपग्रेडेशन के लिए 123.27 करोड़ रुपए की राशि मंजूर,जम्वाल ने नड्डा का जताया आभार

प्रदेश के बिलासपुर जिला सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार तथा मातृ-शिशु अस्पतालों की अपग्रेडेशन के लिए 123.27 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करने का स्वागत किया

Oct 6, 2025 - 13:34
Oct 6, 2025 - 13:43
 0  33
स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार व अस्पतालों की अपग्रेडेशन के लिए 123.27 करोड़ रुपए की राशि मंजूर,जम्वाल ने नड्डा का जताया आभार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    06-10-2025

प्रदेश के बिलासपुर जिला सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार तथा मातृ-शिशु अस्पतालों की अपग्रेडेशन के लिए 123.27 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करने का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। 

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि नड्डा जब भी हिमाचल आते हैं, प्रदेश को कोई न कोई सौगात अवश्य देते हैं। इस बार बिलासपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को भी 4.37 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इससे मातृ शक्ति और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर ढंग से मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर को एम्स जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान का तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से मिला है। महज तीन वर्ष में तैयार हुआ यह संस्थान प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

एमआरआई, सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन और डायलिसिस से लेकर किडनी ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। शीघ्र ही यहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से नड्डा जब भी हिमाचल आते हैं, स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई न कोई बड़ी सौगात देकर जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow