पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में सडक़ से जुड़ेंगे प्रदेश के 294 गांव , पीडब्लयुडी ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के चौथे चरण में 1438 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण होगा। इससे प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 294 गांवों को सडक़ सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यह सभी गांव 250 से अधिक आबादी वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन सभी सडक़ों की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेज दी है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 23-12-2025
हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के चौथे चरण में 1438 किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण होगा। इससे प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 294 गांवों को सडक़ सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यह सभी गांव 250 से अधिक आबादी वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन सभी सडक़ों की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेज दी है। बहरहाल केंद्र की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के उपरांत आगामी कार्रवाई आरंभ होगी। खबर की पुष्टि लोक निर्माण विभाग के ईएनसी ई. एनपी सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री गांव सडक़ योजना का चरण अगले वर्ष आरंभ होना है।
What's Your Reaction?

