राज्य सरकार बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध , बागवानी मंत्री ने किया एचपीएमसी परवाणू व सेब मण्डी सोलन का निरीक्षण
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को उनके उत्पादों के सही दाम दिलवाने और उनकी आय में आशातीत वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। जगत सिंह नेगी ने आज सोलन ज़िला के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) संयंत्र का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को उचित निर्देश दिए
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 08-08-2026
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को उनके उत्पादों के सही दाम दिलवाने और उनकी आय में आशातीत वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। जगत सिंह नेगी ने आज सोलन ज़िला के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) संयंत्र का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। जगत सिंह नेगी ने इससे पूर्व सोलन स्थित सेब मंडी का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी प्रधान राज्य है। बागवानों की आजीविका और आय के साधन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?

