राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के नन्हे धावक 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7- 8 जून तक किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन ने करवाया था। यह संगठन AFI और हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया

Jun 10, 2025 - 20:47
Jun 10, 2025 - 21:07
 0  46
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के नन्हे धावक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  10-06-2025
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7- 8 जून तक किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन ने करवाया था। यह संगठन AFI और हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। पहली बार अंडर 10 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया। 
इस वर्ग में विद्यालय की छात्रा सानवी ने ब्रॉड जंप तथा बॉल थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर 12 आयु वर्ग के अंतर्गत हर्षित ने जैवलिन थ्रो  तथा बॉल थ्रो में सिल्वर पदक प्राप्त किया। अंडर 16 आयुवर्ग के अंतर्गत हर सिमरन सिंह ने 80 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण तथा आदर्श सिंह ने  सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मेहरीन ने 80 मी हर्डल रेस में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। अंडर 18 आयु वर्ग में भूपेंद्र सिंह ने हर्डल रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में जब सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। 
तब विद्यालय का प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए खेलों का होना बहुत जरूरी है। खेल अनुशासन, सहभागिता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को जन्म देते हैं। कोच गुरनाम सिंह,सोहन सिंह तथा दीदार सिंह के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow