अधुना सिंह  मिस फेयरवेल व  अभ्युदय बंसल चुने मिस्टर फेयरवेल , करियर अकादमी में 12 वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई 

जिला मुख्यालय नाहन के कैरियर अकादमी स्कूल में विदाई समारोह आयोजित कर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके‌ उज्जवल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी व प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को फूल देकर सम्मानित किया

Feb 20, 2025 - 19:13
Feb 20, 2025 - 20:04
 0  61
अधुना सिंह  मिस फेयरवेल व  अभ्युदय बंसल चुने मिस्टर फेयरवेल , करियर अकादमी में 12 वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-02-2025
जिला मुख्यालय नाहन के कैरियर अकादमी स्कूल में विदाई समारोह आयोजित कर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके‌ उज्जवल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी व प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को फूल देकर सम्मानित किया। स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने संबोधन में छात्रों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए सदैव प्रगति करते रहने की प्रेरणा दी। 
उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन में आगे बढ़े और आने वाली चुनौतियों का सामना अच्छे से करें। प्रधानाचार्य ने छात्रों को जीवन में सदैव अनुशासित जीवन शैली को अपनाने की सलाह दी। विदाई समारोह में 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया , जिसमें 11वीं के छात्राओं ने सामूहिक नृत्य , निहारिका व भोमिक ने वेस्टर्न डांस किया। मंच का संचालन कक्षा 11वीं के गोरांशी , तनीषा , प्रगति व सोनाक्षी ने किया। 12 वीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह व टाइटल देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात 12वीं के छात्र श्रुति , देवांश , खनन व प्रिया ने मंच संचालन का कार्यभार संभाला। सर्वप्रथम 12 वीं कक्षा के छात्र अकांक्षा व शिवांश ने मधुर गायन प्रस्तुत किया। 
छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सबके मन को मोह लिया। कार्यक्रम में 12वीं के छात्रों ने अपने अनुभव कथन में कहा कि यहां के शिक्षकों से मिला मार्गदर्शन हमें जीवन भर याद रहेगा। मिस फेयरवेल अधुना सिंह व मिस्टर फेयरवेल अभ्युदय बंसल रहे , मिस पर्सनालिटी सोम्या और .मिस्टर पर्सनालिटी अभयराज चुने गए। जाह्नवी सचदेवा और रणविजय मिस फ्रेशर चुने गए। वहीं मिस्टर ईव मो० अनीश और मिस ईव प्रिया को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका मधुलिका राठी  व प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी स्कूल के सभी शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow