महाकुम्भ स्नान के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू को मिली प्रमोशन , अब सम्भालेगे हिमाचल के प्रधानमंत्री का कार्यभार , पोस्टर हुआ वायरल 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू महाकुंभ स्नान के बाद मुख्यमंत्री से सीधे प्रधानमंत्री बन गए हैं ! जी हां यह हम नहीं बल्कि मंडी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रवास से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए पोस्टर पर लिखा है , यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और महाशिवरात्रि की शोभायात्रा का आगाज करेंगे

Feb 26, 2025 - 19:57
Feb 26, 2025 - 20:20
 0  283
महाकुम्भ स्नान के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू को मिली प्रमोशन , अब सम्भालेगे हिमाचल के प्रधानमंत्री का कार्यभार , पोस्टर हुआ वायरल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  26-02-2025
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू महाकुंभ स्नान के बाद मुख्यमंत्री से सीधे प्रधानमंत्री बन गए हैं ! जी हां यह हम नहीं बल्कि मंडी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रवास से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए पोस्टर पर लिखा है , यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और महाशिवरात्रि की शोभायात्रा का आगाज करेंगे। 
मुख्यमंत्री के मंडी प्रवास से पहले जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को माननीय प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश लिखा गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि वायरल हो रहे  पोस्टर के नीचे एपीएमसी के सदस्य और नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षद दर्शन सिंह ठाकुर की तस्वीर भी लगी है। सेरी मंच , डीसी ऑफिस और आसपास के क्षेत्र में लगे पोस्टरों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को माननीय प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश लिखा गया है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर पर भाजपा नेताओं द्वारा खूब तंज कसे जा रहे हैं। एक भाजपा नेता ने लिखा है कि महाकुंभ स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री बन गए हैं , जिसके लिए उन्हें वह हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। वहीं अन्य कई यूजर्स ने भी खूब ने तो लिखा है कि महाकुंभ स्नान के बाद मुख्यमंत्री की प्रमोशन हो गई है और अब वह मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बन गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow