शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर तत्तापानी के पास सड़क धंसी, यातायात ठप, सतलुज नदी के तेज प्रवाह से टूटी सड़क
मंडी नेशनल हाईवे पर तत्तापानी के पास बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के चलते सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है और तेज बहाव के कारण यहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क टूटने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। अचानक हुई इस घटना के बाद दर्जनों वाहन फंस गए और लोगों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 18-08-2025
What's Your Reaction?



