शमशेर स्कूल में NSS के 7 दिवसीय शिविर का समापन, उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड विशेष तौर पर रहे मौजूद

नाहन के वरिष्ठ माध्यमिक शमशेर स्कूल में NSS के 7 दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड मेजर दीपक धवन ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।  इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Oct 15, 2026 - 17:40
 0  5
शमशेर स्कूल में NSS के 7 दिवसीय शिविर का समापन, उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड विशेष तौर पर रहे मौजूद

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 15 अक्टूबर : 

नाहन के वरिष्ठ माध्यमिक शमशेर स्कूल में NSS के 7 दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड मेजर दीपक धवन ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।  इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मीडिया से बात करते हुए उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर मेजर दीपक धवन ने बताया कि NSS बच्चों को अनुशासन से करने के साथ-साथ समाज सेवा की भी प्रेरणा देता है।उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।
उन्होंने बच्चो को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश भी दिया

वहीं उपनिदेशक ने यह भी कहा कि वह इसी स्कूल से पढ़कर निकले हैं। ऐसे में अपने पुराने स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गौरव का पल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />