आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पैरा सर्जिकल तकनीक व पंचकर्मा का दिया गया प्रशिक्षण

आयुष विभाग के सौजन्य से जिला मंडी के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तथा पंचकर्मा का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन उप निदेशक, आयुष मंडी जोन, डॉ0 आनंदी शैल ने किया

Dec 19, 2024 - 22:18
 0  33
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पैरा सर्जिकल तकनीक व पंचकर्मा का दिया गया प्रशिक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  19-12-2024
आयुष विभाग के सौजन्य से जिला मंडी के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तथा पंचकर्मा का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन उप निदेशक, आयुष मंडी जोन, डॉ0 आनंदी शैल ने किया। जिला आयुष अधिकारी मंडी डॉ0 राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिला मंडी के सभी चिकित्सा अधिकारियों को सर्जिकल तकनीक तथा पंचकर्म का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में डॉ0 प्रमोद पारीक ने विशेषज्ञ योग व स्वास्थ्य वृत्त का प्रशिक्षण दिया, जबकि डॉ0 विकास द्वारा विशेषज्ञ पंचकर्म पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक से पसांगत किया गया तथा मरहम चिकित्सा के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सभी आयुर्वेदिक चिकित्सकों को विशेषज्ञ जानकारी प्रदान की गई। 
इससे जिला मंडी के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करवाई जा सकेंगी । यह शिविर न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के ज्ञान में वृद्धि करेगा , बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व को भी उजागर करेगा। इस शिविर के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हितेश शर्मा तथा डॉ0 विक्रांत ठाकुर को नोडल ऑफिसर बनाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow