ऊना में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग तेज, 3 महीने में चिट्टे के 21 मामले सहित 224 ग्राम बरामद

ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और लगातार छापेमारी की जा रही

Mar 25, 2025 - 19:56
 0  33
ऊना में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग तेज, 3 महीने में चिट्टे के 21 मामले सहित 224 ग्राम बरामद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

प्रशासन-पुलिस का स्पष्ट संदेश...चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    25-03-2025

ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। इसे लेकर विशेष पुलिस दल का गठन भी किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के व्यापार में लिप्त हर व्यक्ति पर कठोरतम कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साफ शब्दों में कहा है कि नशे के खिलाफ इस जंग में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने प्रशासन को पूरी छूट दी है कि इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कठोरतम कदम उठाए जाएं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी स्पष्ट किया है कि चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति हो, राजनीतिक पहुंच रखता हो या किसी से संबंध रखता हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम समस्या की जड़ तक पहुंचकर इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम नशामुक्त ऊना बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कानूनी कार्रवाई और कड़ाई के के साथ साथ समाज के सहयोग से हम चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग में जीतेंगे। गांवों और पंचायत स्तर पर नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पंचायती प्रतिनिधियों को भी मुहिम में शामिल किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। सीमांत जिला होने के कारण बाहरी राज्यों से नशे की तस्करी को रोकने के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है, जो मादक द्रव्य अधिनियम के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साल 2024 में जिले में नशे के विभिन्न मामलों से जुड़े 105 केस दर्ज करके 168 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इनमें से 76 मामले चिट्टे के थे, जिनमें 650 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। इस साल नशे के 27 नए केस में 36 गिरफ्तारियां की गई हैं। इनमें चिट्टे के 21 मामलों में 224 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिनों नशा माफिया के खिलाफ कई अहम कार्रवाई की है। फरवरी महीने में मैहतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 19.14 ग्राम चिट्टा और 10,700 रुपये ड्रग मनी जब्त की गई। वहीं बीते सोमवार को हरोली और टाहलीवाल थाना क्षेत्र में दबिश के दौरान चूरा पोस्त, अवैध देसी कट्टा (पिस्टल), जाली नंबर प्लेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow