एचआरटीसी दीवाली में अतिरिक्त बसों का करेगा संचालन,सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे यात्री 

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी 29 और 30 अक्तूबर को अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से 120 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी।

Oct 19, 2024 - 17:06
 0  30
एचआरटीसी दीवाली में अतिरिक्त बसों का करेगा संचालन,सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे यात्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-10-2024

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी 29 और 30 अक्तूबर को अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से 120 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी। उसके बाद दिवाली के अगले दिन ये बसें दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। 

पहली बार इन अतिरिक्त बसों में यात्री सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। किस रूट पर कितने बजे कौन सी अतिरिक्त बस रवाना होगी, इसकी जानकारी निगम के कंट्रोल रूम पर उपलब्ध होगी। प्रदेश के भीतर और बाहरी राज्यों से इन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी ने खास तैयारी की है। निगम के हर मंडल को अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से शिमला समेत अन्य क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वोल्वो बसों का भी संचालन होगा। 

निगम ने अपनी वेबसाइट पर अतिरिक्त बसों की टाइमिंग अपडेट करनी भी शुरू कर दी है। यात्री निगम की वेबसाइट से अतिरिक्त बसों की जानकारी हासिल कर सीटों की बुकिंग करवा सकेंगे।

यात्री निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 के अलावा शिमला कंट्रोल रूम 0177-2656326, चंडीगढ़ 91-172-2668943, दिल्ली 011-23868694, 23863473, 23329122, हरिद्वार 91-1334-222781 पर संपर्क कर अतिरिक्त बसों को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow