ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर प्रभारी अध्यापक को कारण बताओ नोटिस

शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा का  उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव राजीव ठाकुर ने  बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई, सामान्य ज्ञान, साफ-सफाई, पुस्तकालय, पीएम पोषण योजना के तहत दिए जा रहे भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं सामान्य ज्ञान का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला।

Oct 7, 2026 - 20:09
 0  33
ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर प्रभारी अध्यापक को कारण बताओ नोटिस

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 7 अक्टूबर : 

शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा का  उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव राजीव ठाकुर ने  बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई, सामान्य ज्ञान, साफ-सफाई, पुस्तकालय, पीएम पोषण योजना के तहत दिए जा रहे भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं सामान्य ज्ञान का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला।

निरीक्षण के दौरान बच्चों के सामान्य ज्ञान का परीक्षण भी किया गया, जिसमें उनका स्तर काफी कमजोर पाया गया। इस पर अध्यापकों को बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। बच्चों के सामान्य ज्ञान में सुधार के लिए अध्यापकों को एक माह का समय दिया गया है।

उपनिदेशक ने विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के आवंटन की भी जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय की पुस्तकों का नियमित एवं उचित तरीके से आवंटन नहीं किया जा रहा है। इस पर अध्यापकों को निर्देश दिए गए कि बच्चों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और पुस्तकालय का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि विद्यालय में प्री-प्राइमरी सहित कुल 57 बच्चे अध्ययनरत हैं, जबकि विद्यालय में दो अध्यापक कार्यरत हैं। विद्यालय से करीब 10 मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है, जहां एक हेल्पर और एक वर्कर तैनात हैं तथा वर्तमान में केवल दो बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रभारी को बाल विकास परियोजना अधिकारी से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्री-प्राइमरी के 23 बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को आंगनबाड़ी केंद्र के साथ समायोजित किया जा सके और पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई की व्यवस्था विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों द्वारा सुचारू रूप से की जा सके।

विद्यालय में पीएम पोषण योजना के तहत तैयार किए जा रहे भोजन का भी निरीक्षण किया गया। भोजन पौष्टिक पाया गया, लेकिन मुख्यमंत्री पौष्टिक आहार योजना के तहत विद्यार्थियों को उबला हुआ अंडा नहीं दिए जाने की कमी सामने आई। कुछ विद्यार्थियों से बातचीत करने पर उन्होंने अंडा खाने में रुचि व्यक्त की। इस पर अध्यापकों को निर्देश दिए गए कि जो बच्चे उबला हुआ अंडा खाना चाहते हैं, उन्हें नियमानुसार अंडा उपलब्ध करवाया जाए।

अध्यापकों को विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं और होमवर्क की कॉपियों की सही एवं स्पष्ट जांच करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों को अपनी गलतियों का पता चल सके और वे उनमें सुधार कर सकें।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रभारी अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संबंधित केंद्रीय मुख्य शिक्षक को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए गए कि वह सोमवार को विद्यालय में पूरे दिन उपस्थित रहकर नियमित निरीक्षण करें तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दें, ताकि विद्यालय में पाई गई कमियों को दूर कर विद्यार्थियों की पढ़ाई के स्तर में सुधार लाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के जानवर के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />