बिजली ठीक करते समय कर्मचारी की करंट लगने से मौत

सोलन जिले में चायल विद्युत सेक्शन के तहत नगाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह माड़ी जुब्बड़ नामक स्थान पर बिजली की लाइन ठीक करते समय 36 वर्षीय कर्मचारी प्रवीण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरु सुबह उस समय हुई, जब प्रवीण कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ बाधित लाइन को ठीक करने गए थे।

Oct 8, 2026 - 20:50
 0  29
बिजली ठीक करते समय कर्मचारी की करंट लगने से मौत
यंगवार्ता न्यूज - सोलन 8 अक्टूबर : 
सोलन जिले में चायल विद्युत सेक्शन के तहत नगाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह माड़ी जुब्बड़ नामक स्थान पर बिजली की लाइन ठीक करते समय 36 वर्षीय कर्मचारी प्रवीण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरु सुबह उस समय हुई, जब प्रवीण कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ बाधित लाइन को ठीक करने गए थे।
 
बिजली के खंभे पर चढ़े ही थे कि करंट लग गया। करंट लगने के बाद प्रवीण खंभे से नीचे गिर गए। सहकर्मियों और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सिविल अस्पताल चायल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण कुमार कांगड़ा जिले के गंगथ के रहने वाले थे।
 
कंडाघाट विद्युत उपमंडल के तहत चायल सेक्शन में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चायल के अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेगी। सोलन के पुलिस अधीक्षक टी साई वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />