डीसी गंधर्वा राठौड़ ने पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, पानी की नियमित रूप से सैंपलिंग एवं टेस्टिंग करने तथा सभी जलस्रोतों की सफाई के साथ-साथ आम लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए हैं

Apr 29, 2026 - 16:41
 0  5
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हमीरपुर 29 अप्रैल, 2026 :


 उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, पानी की नियमित रूप से सैंपलिंग एवं टेस्टिंग करने तथा सभी जलस्रोतों की सफाई के साथ-साथ आम लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम और मॉनसून सीजन के दौरान जल जनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर विशेष ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है।


 उपायुक्त ने बताया कि जिला में जल शक्ति विभाग ने पेयजल के 1335 सैंपल लिए हैं। इनके अलावा फील्ड टेस्टिंग किटों के माध्यम से भी 865 सैंपल लिए गए हैं तथा 63 सेनिटरी सर्वे किए गए हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी की सही सैंपलिंग एवं टेस्टिंग के लिए आपसी समन्वय के साथ सैंपल उठाएं और इनकी रिपोर्ट साझा करें। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और ग्राम पंचायतों को दी गईं फील्ड टेस्टिंग किटों का उपयोग भी किया जाना चाहिए।


 उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी टैंकों और सभी स्कूलों की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करने के साथ-साथ इनकी लॉगबुक भी अपडेट होनी चाहिए। इनमें सफाई की तिथि और अन्य जानकारी दर्ज होनी चाहिए।
   बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सचिव एवं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने मिशन की गतिवधियों और पेयजल टेस्टिंग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow