ढाबा संचालक पर खाना पैक करवाने आए बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलघराट में शुक्रवार रात को अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। गोली ढाबा संचालक के हाथ व गाल को छूती हुई निकली

Mar 22, 2025 - 14:12
 0  50
ढाबा संचालक पर खाना पैक करवाने आए बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  मंडी     22-03-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलघराट में शुक्रवार रात को अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। गोली ढाबा संचालक के हाथ व गाल को छूती हुई निकली। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलघराट में ढाबे पर खाना पैक करवाने के लिए आए पंजाब के दो बाइक सवार युवकों ने संचालक से नकदी छीन ली और एलईडी भी ले गए। ढाबा संचालक के विरोध करने पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गाल को छूती हुई निकल गई। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि ढाबा संचालक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।  उन्होंने कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow