दर्दनाक  : गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, हादसे में एक की मौत, 29 घायल

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के पास वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी

Jun 13, 2025 - 12:21
 0  53
दर्दनाक  : गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, हादसे में एक की मौत, 29 घायल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    13-06-2025

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के पास वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए हैं। 

इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। बाकी घायलों का ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बालक नाथ मंदिर और डेरा बाबा वडभाग सिंह में माथा टेकने के बाद पीरनिगाह मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचा था। 

रात को दर्शन के बाद जब श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तो मंदिर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक मोड़ पर पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी डबल डेकर पिकअप थी, जिसमें फट्टे डालकर करीब 30 श्रद्धालुओं को बैठाया गया था।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों, 108 एंबुलेंस और एक निजी बस की मदद से सभी घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत अलर्ट किया गया। घायलों को समय रहते इलाज मिल गया है और अधिकतर की हालत अब स्थिर है। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow