पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर सीएम व प्रतिभा सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Nov 19, 2025 - 12:47
 0  23
पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर सीएम व प्रतिभा सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    19-11-2025

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी के साहस, संकल्प और दूरदर्शिता को भारतीय राजनीति की अनमोल विरासत बताया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता देश के इतिहास में विरले ही देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व पटल पर भारत की पहचान को मजबूत करने वाली पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के निर्माण में इंदिरा गांधी की रणनीतिक सोच और निर्णायक निर्णयों ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का बांग्लादेश उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है, क्योंकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारत चारों ओर से दुश्मनों से न घिर जाए। उन्होंने इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना पूरे देश का दायित्व है।

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष के सरकार पर लगाए आपदा प्रबंधन से जुड़े आरोपों पर सुक्खू ने कहा कि आपदा आने पर सरकार की पहली जिम्मेदारी प्रभावितों को राहत देना होती है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आपदा पीड़ितों तक मदद पहुंचा रही है। सीएम ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपनी जगह हैं, लेकिन आपदा राहत देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow