5 से 7 अक्तूबर तक जुन्गा व जोघो-कोटी फीडर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
आगामी सर्दियों के मौसम में विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से 5 से 7 अक्तूबर 2026 तक जुन्गा और जोघो-कोटी फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड जुन्गा, राकेश शर्मा ने बताया कि 5 अक्तूबर को जुन्गा फीडर के अंतर्गत अश्वनी खड्ड स्टोन क्रशर, चौरी पटरेंज पंप, मेहली, पुजारली तथा आसपास के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन जोघो-कोटी फीडर के अंतर्गत मुडाघाट, नाला, शिकारग, करयालघाटी, फनेवट, दरभोग तथा आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को जोघो-कोटी फीडर के तहत कोटी से लखोटी तक के क्षेत्र, कलोगं पोल-2, ठूंड, बलोग, डुब्लु, अंकित स्टोन क्रशर, ओजस ग्राम होटल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार 7 अक्तूबर को जुन्गा फीडर के अंतर्गत फोर पोल शरोटी, ढलियाना, आईटीआई जुन्गा, भड़ेच, देयोग और छलंडा तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, जोघो-कोटी फीडर के तहत अश्वनी खड्ड से कोटी मेन फीडर, घोड़पा से मेन फीडर, मुडाघाट-कोटी से शिल्ली तक तथा लखोटी, डुब्लु और बलोग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
What's Your Reaction?


