भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 64वा जन्मदिन शिमला में धूमधाम से आयोजित 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 64वा जन्मदिन प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में और बाजार में लड्डू वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया

Dec 2, 2024 - 19:23
 0  33
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 64वा जन्मदिन शिमला में धूमधाम से आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   02-12-2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 64वा जन्मदिन प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में और बाजार में लड्डू वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया। जश्न में भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, हरीश शर्मा, सुरेश, भानु, विजय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्ण नंदा ने बताया कि इस दौरान भाजपा के सभी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई भी दी। 

नेताओं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, विपिन परमार, रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, पवन काजल, विनोद कुमार, सतपाल सत्ती, बलबीर वर्मा, सुखराम चौधरी, इंदु गोस्वामी, राजिंदर गर्ग, जीत राम कटवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने जेपी नड्डा से उनके निजी निवास पर जाकर उनको शुभकामनाएं भी दी। 

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल गौरव, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं हिमाचल के समस्त देवी देवताओं से आपके आपके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। पूरे प्रदेश में #HappyBDayNaddaJi भी ट्रेंड किया। 

उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से नाता रखते है। नड्डा जी 1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की, इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं। 

2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले वह नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। वे पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये और 1994 से लेकर 1998 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता रहे | इसके बाद वे दुबारा 1998 में फिर विधायक चुने गये। इस बार उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया। जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow