मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परिवार के साथ दिवाली मनाई

Nov 1, 2024 - 16:56
 0  32
मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परिवार के साथ दिवाली मनाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-11-2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति की कामना की। 
प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में रोशनी, एकता, समृद्धि और खुशियां लेकर आता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से एकता, सहभागिता की भावना को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भावनाएं समाज, राज्य एवं देश का विकास और कल्याण सुनिश्चित करती हैं। 
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow